Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...इंटरमीडिएट परीक्षा में पायनियर पब्लिक स्कूल के बच्चों का दबदबा

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन रहा है । 91 प्रतिशत अंक के साथ अंशिका श्रीवास्तव ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है । विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा । विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ एमपी तिवारी शाहिद सभी अध्यापक व अध्यापकों ने मेधावी छत्र-छात्राओं
 को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
13 मई को घोषित सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के मेधावियों ने बाजी मारी है । विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा । 
प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी ने बताया कि विद्यालय के टॉप 11 बच्चों नें अच्छे नम्बरों से बाजी मारी है, जिसमें (91.0%) अंक पाकर नम्बर 1 रैंक पर अंशिका श्रीवास्तव, नम्बर 2 पर हिमांशु सिंह (89.2%), नम्बर 3 पर आलोक तिवारी व परिधि मिश्रा (85.8%), नम्बर 5 पर नैनसी वर्मा (84.2%), नम्बर 6 पर संदीप चौधरी (84.0%), नम्बर 7 पर आर्यन पाठक (85.0%), नम्बर 8 पर तमन्ना दूबे (82.8%) नम्बर 9 पर आदित्य प्रताप सिंह व आन्या राव (82.6%), एवं कार्तिकेय मिश्रा (82.2%) पाकर 11वीं रैंक हासिल किया। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार एवं बच्चों के परिवार में खुशियों की लहर सी दौड़ गयी है। 
बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रबन्धक प्राचार्य डा० एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे