Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एम्स कान्वेंट स्कूल में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज में स्थापित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एम्स कान्वेंट स्कूल में शनिवार को मदर्स डे कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया ।
 9 मई को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर एम्स कान्वेन्ट स्कूल भगवतीगंज में मदर्स डे कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ रूद्र, रिया, यश, हर्ष, अव्यान्श, यशांसी, निदा, जुनैरा, गुंजन, नूर  की माताओ ने भी बहुत अच्छी लगन से हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रबंधक श्रावण शुक्ला ने आये हुए सभी माताओं का स्वागत वन्दन किया। मनोरंजन हेतु कुर्सी दौड़ का खेल खिलाया गया जिसमें अव्याश और  निदा की माताऐ जीत गई । 
कार्यक्रम प्रभारी साक्षी गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, प्रगति पाल, श्रेया गुप्ता, रीना , अन्नपूर्णा माथुर, ओमकार शुक्ला, नेहा,  आदि सभी लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे