अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को “हमारी जनगणना, हमारा विकास” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक विशेषज्ञ टीम विद्यालय में पहुंची ।
9 मई को जनपद के विद्यालयों में संचालित जन-जागरूकता अभियान के क्रम में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनगणना-2017 के अंतर्गत 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के संबंध में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य असीम रूमी, सीनियर टीचर्स अखिलेश तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, रवि प्रताप सिंह, आफताब आलम, रिज़वाना सिद्दीकी, लाईक अंसारी व संजय तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वेब पोर्टल पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स सिद्धनाथ पांडे, तान्या बाजपेई, जीवन ज्योति और सत्य प्रकाश शुक्ला ने बच्चों को स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने आधिकारिक वेब पोर्टल se.census.gov.in पर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से दिखाया कि नागरिक किस प्रकार घर बैठे अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह कार्यक्रम 7 मई से 21 मई तक चलेगा । अभियान बीईओ अशोक पाठक, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं फील्ड ट्रेनर्स ने संयुक्त रूप से बच्चों से अपील की कि वे अपने माता-पिता के सानिध्य में बैठकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में
समय सीमा: स्व-गणना की यह सुविधा 7 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी।
11 अंकों की यूनिक आईडी: पोर्टल पर विवरण सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद 'H' अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की एक डिजिटल आईडी प्राप्त होगी।
प्रगणक का सहयोग: इस आईडी को संबंधित प्रगणक (Enumerator) को उपलब्ध कराना होगा, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस डिजिटल मुहिम की सराहना करते हुए बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने पड़ोसियों को भी इस सुविधा के प्रति जागरूक करें। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस तकनीकी डेमोंस्ट्रेशन में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से एक आकर्षक PPT प्रस्तुति देकर कक्षा के वरिष्ठ विद्यार्थियों को जनगणना के महत्व, उसकी आवश्यकता तथा देश के विकास में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र में विशेष रूप से यह समझाया गया कि जनगणना फॉर्म को सही तरीके से कैसे भरा जाए, किन-किन जानकारियों का सही होना आवश्यक है, तथा गलत जानकारी देने से क्या प्रभाव पड़ सकता है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे अपने परिवार और समाज में जाकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें। फील्ड ट्रेनर के रूप में सेंट जेवियर्स स्कूल में मुख रूप से सिद्धांत पांडेय, तान्या बाजपाई, जीवन ज्योति यादव और सत्य प्रकाश शुक्ल ने प्रशिक्षित किया । प्रिंसिपल श्री रूमी ने यह निश्चित किया कि अपने अपने पेरेंट्स से इस फॉर्म को भरवाना आपकी ज़िम्मेदारी है। प्रिंसिपल ने बताया की वह अपने स्कूल के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सभी अभिवावकों तक स्व गणना की प्रोसेस को पहुँचा रहे है, और उनको इसमें भागेदारी के लिए प्रेरित भी कर रहे है । स्कूल के सभी बच्चों ने बड़े ध्यान से सभी बातों को सुना, जाना एवं सीखा और इस प्रोसेस को आगे तक फ़ैलाने का वादा भी किया । इंटेरेक्टिव पैनल के तकनिकी विशेषग आनंद तिवारी ने बखूबी इंटेरेक्टिव पैनल को ज़रुरत के हिसाब से ऑपरेट किया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ