Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में सारंगी वादन कार्यक्रम


जनपद बलरामपुर सहित पूरे देवीपाटन मंडल में संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय चरण (01-05 मई 2026)  के कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल व चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज मे सारंगी की टॉप ग्रेड कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी सती के सारंगी वादन का कार्यक्रम हुआ।  तेज आंधी व भारी बारिश के बीच सारंगी पर राग यमन की धुन ने जलवा बिखेरा।
4 मई को ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल दुलहिनपुर तथा चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज  में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार गौरी बनर्जी, पंडित किशोर बनर्जी, स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान व  ब्लूमिंग बड्स स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ शक्ति श्रीवास्तव, विकास शिक्षण संस्थान बुधनगर के प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव, हाईकोर्ट अधिवक्ता मनीष निगम व विमल श्रीवास्तव व बीजेपी की वरिष्ठ पदाधिकारी आद्या सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। 
सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी ने  राग यमन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद पंडित किशोर बनर्जी के साथ तबले पर सारंगी के जुगलबंदी ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त सारंगी पर अच्युतम केश्वम की सुरमयी धुन व तालबद्ध की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य कलाकार विदुषी गौरी सती ने कहा सारंगी वाद्य यंत्र की पौराणिक मान्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  सारंगी भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राचीन तार वाद्य यंत्र है, जिसे इसकी भावपूर्ण और मानवीय आवाज के समान ध्वनि के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से गायन के साथ संगत (accompaniment) के रूप में प्रसिद्ध है, जो गमक और मींड की नकल कर भावनाओं को गहराई से व्यक्त करता है। ग्रुप  कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ चौहान ने स्पिक मैके, भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय व संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के साथ साथ दोनो विद्यालयों के प्रबंध समिति व विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए स्पिक मैके के इस आंदोलन में सहयोग की अपील की। इसी क्रम में चिन्मय ग्रामोदय इंटर कॉलेज जयप्रभा ग्राम में शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य प्रतीक तिवारी ने कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राग सरस्वती ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर  डॉ दिनेश तिवारी, विमल श्रीवास्तव  व बिनय श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे