अखिलेश्वर तिवारी/वेदप्रकाश मिश्रा
जनपद बलरामपुर में विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सोमवार को असम, पांडिचेरी, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा यन डी ए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर अपने कैम्प कार्यालय पर उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई ।
कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों को संबोधित करते हुए विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण इसलिए है, कि भाजपा पूर्ववर्ती जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी विचारधारा को संपूर्ण देश ने स्वीकार कर लिया था, उस विचारधारा को आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यद्यपि पार्टी को इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी, लेकिन, आज हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही संतोष और गौरव का क्षण है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ