अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की ताइक्वांडो टीम ने 6 स्वर्ण सहित 10 पदक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है । शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में पदक विजेता मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।
2 मई को आयोजित सम्मान समारोह में पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । ताइक्वांडो कोच जियाउल हसमत ने बताया कि 29 अप्रैल से 1 मई तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर इंडोर स्टेडियम में स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन, वाराणसी ताइक्वांडो संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर के 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में तथा विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभा किया। जिले के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण तथा चार रजत पदक अर्जित कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। उपलब्धियां अर्जित करने के पश्चात जनपद वापसी पर श्याम विहार कॉलोनी पहलवारा स्थित बलरामपुर ताइक्वांडो इंडोर हाल में आयोजित सम्मान समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में डीपी सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा भाजपा मीडिया प्रभारी, बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम तथा आलोक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डी.पी. सिंह का बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । तदुपरांत खिलाड़ियों को पदक और माला पहनकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सब जूनियर भार वर्ग में आध्यात्म पाल- स्वर्ण पदक, हितेंद्र स्वर्ण पदक तथा अनमोल मौर्य ने रजत पदक अर्जित किया। कैडेट भार बालक वर्ग में अंश गुप्ता स्वर्ण पदक, हरिओम कश्यप स्वर्ण पदक, मनीष कुमार स्वर्ण पदक, अमन पांडे रजत पदक तथा आदर्श मौर्य ने रजत पदक अर्जित किया। कैडेट बालिका वर्ग में सानिया खान ने स्वर्ण पदक अर्जित किया ।सीनियर पुरुष वर्ग में श्री राम यादव ने रजत पदक अर्जित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए नित्य दिन बलरामपुर को ताइक्वांडो खेल की माध्यम से शिखर पर ले जाने के लिए धन्यवाद दिया तथा शुभकामनाएं दी।
वाराणसी प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभाने वाले कृष्ण कुमार पाल को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक तथा पूर्व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ