Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...यूरिया न मिलने से नाराज किसानों का चक्का जाम


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में खेती किसानी का काम शुरू होते ही यूरिया खाद की किल्लत शुरू हो गई है । यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को बलरामपुर गोंडा राजमार्ग को जाम कर दिया । सीओ सिटी ज्योति श्री तथा अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर चक्का जाम हटाया गया । मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाया बुझाया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया ।
2 मई को नवीन गल्ला मंडी समिति परिसर में स्थापित इफको गोदाम से यूरिया खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान लाइन में लगे थे । किसानों का कहना है कि अभी तक आधार कार्ड पर यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा था । अचानक खाद गोदाम के कर्मचारियों द्वारा किसानों से खतौनी मांगी गई । खतौनी देने पर भी एक खतौनी पर एक बोरी यूरिया की बात पर किसान भड़क गए। बड़ी संख्या में नाराज किसानों ने गल्ला मंडी तथा बलरामपुर चीनी मिल के सामने बलरामपुर गोंडा राजमार्ग को जाम कर दिया । मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ज्योति श्री तथा नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर चक्का जाम को खाली कराया । जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने बताया कि किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया ज रहा है । अब किसी प्रकार कोई समस्या नहीं है । उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है । वर्तमान समय में गन्ने में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग किसान करना चाहते हैं, जिसके लिए यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है । शासन का निर्देश है कि एक हेक्टेयर भूमि पर 7 बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए, परंतु एक ही साथ पूरी यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जाना है । उन्होंने किसानों से अपील किया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है । खतौनी लेकर आएं और आवश्यकता अनुसार एक बोरी, दो बोरी आवश्यकता अनुसार ले जाएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे