Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में टूथ पेस्ट एवं टूथ ब्रश का वितरण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में मंगलवार को कक्षा -नर्सरी से कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को टूथ ब्रश व टूथपेस्ट वितरण किया गया ।
28 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में एक सराहनीय एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एमपी तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी की संरक्षता में समस्त बच्चों को टूथ ब्रश व टूथ पेस्ट वितरित किया। विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा कक्षा-नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को टूथ ब्रश एवं टूथपेस्ट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रबन्ध निदेशक ने नन्हें मुन्नें बच्चों को किड्स जोन में जाकर बताया कि टूथ ब्रश को कैसे पकड़ना चाहिए, टूथपेस्ट कैसे करना चाहिए आदि के बारे में क्रियाकलाप के माध्यम से कराया, बच्चें टूथ ब्रश व टूथ पेस्ट पाकर बहुत ही उत्साहित एवं खुश दिखे। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने दांतों की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ दांत अच्छे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। उन्होंने बच्चों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दांतों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही तरीके से ब्रश कैसे किया जाता है । किन खाद्य पदार्थों से दांतों को नुकसान हो सकता है तथा दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए उपयोगी साबित हुआ, बल्कि उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार का यह प्रयास बच्चों को एक स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरित करता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे