अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता प्रखर कलहंस ने शुक्रवार को तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में लगी आग से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर मुलाकात किया । उन्होंने अपने तरफ से अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद की और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया ।
24 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के नेता प्रखर कलहंस ने अग्नि प्रभावित गांवों का दौरा किया । उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात किया तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया । विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत बेला गांव में भीषण आग लग गई । इस घटना से 12 फूस के मकान जलकर राख हो गए थे। आगजनी में आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई तथा लाखों का नुकसान होने का अनुमान है । वहीं ग्राम महादेव गोसाई के अंतर्गत रामस्वरूप पुरवा और ग्राम मध्यनगर पटोंहाकोट जैसे तीन जगह पर भीषण आग लग गई जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव देवीपाटन मंडल प्रभारी व्यापार सभा प्रखर कलहंस ने अपने साथियों के साथ गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलकर अपने तरफ से आर्थिक सहायता किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ