Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...प्रमाण पत्र वितरण के साथ तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एम एल के पी जी काॅलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार का समापन शनिवार को किया गया ।
18 अप्रैल को  प्राचार्य  प्रो  जनार्दन प्रसाद  पाण्डेय  के आदेशानुसार  तथा विभागाध्यक्ष  डाॅ रमेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मे Capacity Building and Skill Development  के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय  कार्यशाला का समापन सर्टिफिक वितरण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण, दीप्रजवलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ ।
सरस्वती वंदना गौरी, दीपशिखा तथा आकृति द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत आकृति, साक्षी तथा ज्योति ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण शिवम पाण्डेय के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का फीडबैक गौरी, दीपशिखा तथा जया ने प्रस्तुत किया।इससे पूर्व कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी पाण्डेय, विशिष्ट अथिति मुख्य नियंता प्रोफेसर वीणा सिंह एवं IQAC कॉर्डिनेटर प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्र सहित अन्य अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने किया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने कहा कि कैपेसिटी बिल्डिंग एंड स्किल एन्हांसमेंट के अंतर्गत 16 अप्रैल, 2026 से कम्युनिकेशन स्किल, एसए एंड राइटिंग वर्कशॉप का त्रिदिवसीय आयोजन अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । इस कार्यक्रम से छात्र छात्राओं की सर्वांगीण विकास के साथ साथ लिखने , सुनने एवं समझने के गुणों का विकास होता है। उक्त कार्यक्रम से विभाग के साथ साथ महाविद्यालय के प्रांगण में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ती है । प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी. पाण्डेय ने कहा कि संचार कौशल हमारे जीवन का मूलभूत हिस्सा है जो हमारे रिश्तों को प्रगाढ़ करता है तथा दूसरों को समझने और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का आधार  प्रदान करता है। उन्होंने ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार शुक्ल को बधाई दी। मुख्य नियंता प्रोफेसर वीणा सिंह ने कहा कि भाषण कला जीवन के विभिन्न पहलुओं में अमूल्य है। यह व्यक्तियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से साझा करने, दूसरों को प्रभावित करने और अमिट छाप छोड़ने में सक्षम बनाती है । IQAC कॉर्डिनेटर प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि लेखन कौशल हमें घटनाओं , परियोजना एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में स्पष्ट और शीघ्रता से जानकारी देने में सहायता करता है। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग द्वारा बेस्ट स्टूडें अवार्ड दीपशिखा, गौरी, शिवम, जया,शुमायला,नीतू को दिया गया। साथ ही साथ अंग्रेजी विभाग द्वारा संचालित कोर्स इन फंक्शनल इंग्लिश तथा वैल्यू एडेड कोर्स इन स्पोकन इंग्लिश का सर्टिफिकेट भी छात्र छात्राओं को वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं में मुख्य रूप से आकाश, रोहन, विश्वजीत, शक्ति,सारिका, नेहा, विनोद उपस्थित रहे। महाविद्याल के अन्य शिक्षकों में डॉ अवनीन्द्र दीक्षित, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. ए. के लाल व शिवम सिंह सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी. एल. गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे