Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिवाइन पब्लिक स्कूल में रेड डे का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर शहर स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डिवाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए “रेड डे” का रंगारंग आयोजन किया गया। विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी सेक्शन (नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी) के बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने और उनके मन में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
18 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चे लाल रंग के आकर्षक परिधानों में विद्यालय पहुंचे। पूरे विद्यालय परिसर एवं कक्षा कक्षों को लाल रंग की सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह “रेड थीम” में रंग गया। बच्चों को लाल रंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में शामिल कराया गया तथा उन्हें लाल रंग की वस्तुएं दिखाकर उनके ज्ञान को रोचक तरीके से बढ़ाया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए लाल रंग से जुड़ी खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, जिससे बच्चों ने आनंदपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रंगों की पहचान कराना एवं विज़ुअल लर्निंग के माध्यम से उन्हें आसानी से सीखने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां कराईं और उनकी तस्वीरें भी लीं, जिससे यह दिन बच्चों के लिए यादगार बन गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि डिवाइन पब्लिक स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में समय-समय पर ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चे बिना किसी डर के उत्साहपूर्वक विद्यालय आएं और सीखने में रुचि लें। “रेड डे” का यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह की झलक साफ दिखाई दे रहा था, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे