अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार की शाम हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ईशान टंडन व छात्रा अक्षिता द्विवेदी 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने। बच्चाें की सफलता पर अभिभावकों के साथ शिक्षकों का भी उत्साह चरम पर रहा। वहीं पायनियार पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा । पायनियर पब्लिक स्कूल के अंश मिश्र ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया ।
15 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के 12 विद्यालयों में 1026 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1018 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। सीबीएसई बोर्ड में नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल का दबदबा रहा। यहां पंजीकृत सभी 178 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक सुयश आनंद ने बताया कि 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। यहां के निशांत शुक्ल ने 97.4, आरुष सिंह ने 97, अनिकेत अग्रवाल ने 96.4, समीक्षा श्रीवास्तव ने 96 व अनघ गुप्त ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। पायनियर पब्लिक स्कूल में 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। अंश मिश्र को 96.4, उन्नति को 93.8, सूर्यांश गुप्त को 93.2 व विष्णु तिवारी को 90.8 प्रतिशत अंक मिला है। जवाहर नवोदय विद्यालय में सभी 43 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि यहां के नवनीत शर्मा को 94, अंशिका चौधरी को 93.3, शारदा को 92.6, सिद्धिका चौरसिया को 92.3 व राजवीर को 91.3 प्रतिशत अंक मिला है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि सभी 66 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। अलंकृत पांडेय को 95.6, माही मिश्रा को 95.4 व कुंवर आशुतोष सिंह को 93.2 प्रतिशत अंक मिला है। शारदा पब्लिक स्कूल के निदेशक कृष्णा बोस ने बताया कि विद्यालय के सभी 54 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। छात्रा अविका जायसवाल ने 95.2, कुमार विराट ने 92.4, अब्दुल रहीम ने 90.6 व जानवी गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, टायनी टाटस स्कूल, सर्वोदय विद्यालय, फातिमा स्कूल, एमजे एक्टिविटी स्कूल एवं ब्लूमिंग वर्ड्स पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ