अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में प्रकृति प्रेमियों के लिए सुकून ए बाहर में हेल्थ क्लब के साथ मोकल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी । सुकून ए बहार में क्लब के सदस्य सुबह शाम वॉक के साथ-साथ रोटीन हेल्थ चेकप की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे
सुकून ए बहार के निर्देशक हेल्थ क्लब के सचिव प्रसिद्ध सर्जन एवं समाजसेवी डॉक्टर तारिक अफजल सिद्दीकी ने 29 मई को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बलरामपुर जैसे छोटे स्थान पर महानगरों के जैसी सुविधाएं प्रकृति प्रेमियों के लिए उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि सुकून ए बहार क्लब एवं होटल की स्थापना इस उद्देश्य के साथ किया गया है, कि लोगों को इस बढ़ती भाग दौड़ और तनाव भरी जिंदगी में प्राकृतिक सुकून उपलब्ध हो पाए । हरे-भरे पेड़ पौधों और फूलों के बीच घूमने टहलने जिम करने तथा अपने पसंद के लजीज भोजन एवं नाश्ता प्राप्त करते हुए अच्छे स्वास्थ्य का भी लाभ उठाना काफी फायदेमंद होगा । उन्होंने बताया कि 1 जून 2026, सोमवार शाम 04:00 बजे सुकून ए बहार क्लब एवं होटल का शुभारंभ किया जाएगा । सुकून ए बहार में होटल सुविधा-यात्रियों के लिए 6 AC कमरे-साफ-सुधरे, अटैच्ड बाथरूम, 11 लोगो की क्षमता-परिवार व ग्रुप के लिए व्यवस्थित मिलेगा । प्राकृतिक शान्त व सुरक्षित माहौल-24×7 केयरटेकर किफायती दरें 800/- से शुरू 1500/- मात्र तक उपलब्ध होगी । सुकून ए बहार में भोजन की व्यवस्था कॉन्टिनेंटल ब्रेकफास्ट-सुबह 6:00 से 9:00AM, इण्डियन व चाइनीज खाना सुबह 9:00 से रात 10:30PM उपलब्ध रहेगी । 'क्लब मेंबर्स के लिए चाय पानी की सुविधा फ्री है । 'गेस्ट के लिए सभी सुविधाएं चार्जेबल रहेंगी (50/-प्रति दिन) 'मेंबरशिप सीमित समय के लिए खुली है पहले आएं, पहले पाएं' । क्लब मेंबरशिप-शहरवासियों के लिए वरदान सै कम नहीं है । 'मेंबर्स के लिए खास सुविधाएं ग्रीन वाकिंग ट्रेक' हरियाली के बीच सुबह की सैर और चाय, फ्री हेल्थ चेकअप' रोजाना पल्स बी. सी. ऑक्सीजन, वजन की जांच साथ में मनोरंजन'- रोजाना अखबार, सुकून भरा म्यूजिक, लूडो, कैरम बोर्ड उपलब्ध रहेगा। मेंबरशिप शुल्क वार्षिक में 5000 रुपए तथा मासिक मेंबरशिप: 900 रुपए निर्धारित किया गया है । 1 जून तक पहले 50 मेंबर्स के लिए वार्षिक मेंबरशिपा 4000 रुपए ही होगा । उन्होंने बताया कि सुकून ए बहार क्लब & होटल नियर सुकून लॉन सिटि खमौवा, बलरामपुर है । बुकिंग व मेंबरशिप के लिए डॉ. तारिक अफज़ल सिद्दीकी मोबाइल नंबर 9670515444, 9554555531 पर संपर्क किया जा सकता है । "बलरामपुर में पहली बार होटल हेल्थ क्लब एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है । आइए, 1 जून को नई शुरुआत का हिस्सा बने ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ