Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमपीयू व सम्बद्ध महाविद्यालयों में 14 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तथा उससे संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में 14 जुलाई से नए सत्र का शुभारम्भ होगा । 8 जून से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होगा जो 13 जुलाई तक प्रभावी रहेगा ।

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा 23 मई को दी गई जानकारी के अनुसार संबद्ध समस्त महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक में लिए गये निर्णय एवं कुलपति के आदेश के क्रम में ग्रीष्मावकाश हेतु निर्गत आदेश में संशोधन किया गया है । नए निर्णय के अनुसार विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए 08 जून 2026 दिन सोमवार से 13 जुलाई 2026 दिन सोमवार तक ग्रीष्मावकाश इस सशर्त घोषित किया गया है । ग्रीष्मावकाश के दौरान परीक्षा, प्रवेश, मूल्यांकन या अन्य आवश्यक कार्यों हेतु जिन शिक्षकों को रोका जाना है उन शिक्षकों की सूची सम्बद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य प्राचार्या के द्वारा अनुमोदित की जायेगी। जिस अवधि हेतु ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को रोका जायेगा, उसके सापेक्ष महाविद्यालयों के प्राचार्य प्राचार्या द्वारा शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश देय होगा। शेष अवकाश (कुल 09 दिन) 02 दिन दीपावली, 03 दिन शीतावकाश, 02 दिन होली एवं 02 दिन नवरात्रि में दिया जायेगा। ग्रीष्मावकाश अवधि में विश्वविद्यालय के समस्त प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यालय यथावत खुले रहेंगे । साथ ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होते रहेंगे। विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में नवीन सत्र 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार से प्रारम्भ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे