अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी द्वारा गुरुवार को निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
21 मई को संजय कुमार कमांडेंट 50 वीं वाहिनी के निर्देशन में नगारिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज बरगड़वा में निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डॉ.चंदन तालुकदार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (एस.जी.) क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर ने पशुओं का परीक्षण करके दवा उपलब्ध कराया । इस अवसर पर CT/Very अवध किशोर क्षे. मु.गोरखपुर तथा मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा राहुल कुमार मौजूद रहे । शिविर में 01बकरी का सफल आपरेशन किया गया तथा कुल 17 सीमावर्ती ग्रामीणों के 116 जानवरों का निःशुल्क ईलाज एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ