Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विश्वविद्यालय के रवैए से नाराज शिक्षकों ने दिया आंदोलन की चेतावनी


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा कुल 25 दिनों के ग्रीष्मावकाश की घोषणा होते ही एमएलके पीजी कॉलेज शिक्षक-संघ के आपातकालीन आवाहन पर अधिकांश शिक्षकों  ने एकत्र होकर विश्वविद्यालय के तानाशाहीपूर्ण रवैये का तीखा विरोध किया । शिक्षकों ने न्यूनतम 45 दिनों के ग्रीष्मावकाश की मांग पूर्ण न होने तक कल से सांकेतिक हड़ताल व काली पट्टी के साथ इस शिक्षक विरोधी निर्णय का विरोध करने का संकल्प लिया।

         महाविद्यालय शिक्षक-संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गिरी ने 21 मई को बताया कि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों ने 40 से 50 दिनों के ग्रीष्मावकाश की घोषणा की है, लेकिन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय शिक्षकों के शोषण पर आमादा हो गया है। उन्होंने ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फोन पर बात की और ग्रीष्मावकाश के दिनों की कटौती पर शिक्षक साथियों के विरोध से अवगत कराया तथा शुक्रवार से आंदोलन को तीव्र करने की बात की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राध्यापक- प्राध्यापिकाएं अपने महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय के समक्ष प्रातः 11 बजे इकट्ठा होकर  विश्वविद्यालय के इस शिक्षक विरोधी निर्णय के विरुद्ध अपने आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे