Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...20 मई के भारत बंद में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नहीं होगा शामिल

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में सोमवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद में शामिल न होने का निर्णय लिया गया है ।
18 मई को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सीडीए की आकस्मिक बैठक आयोजित की गई । बैठक में आगामी 20 मई को प्रस्तावित दवा बंदी को लेकर की सीडीए बलरामपुर के सक्रिय  सदस्य अपने महामन्त्री अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व मे  मेमोरियल अस्पताल और वीर विनय चौक पहुंच कर सभी दुकानदरों के पास जाकर दवा की दुकान खोलेने का आग्रह किया गया । संगठन के अपील सभी केमिस्टों ने बंदी से अलग रहने का निर्णय लिया। संगठन ने कहा कि शहर की दवा दुकानें प्रतिदिन की भांति खुली रहेंगी, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा ।बैठक में प्रदेश रीजनल सचिव अजय श्रीवास्तव ने कहा कि दवा व्यापार से जुड़ी वर्तमान समस्याओं की मुख्य वजह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चल रही विसंगतियां प्रमुख है । कृष्णा माथुर ने  बताया कि अनैतिक डिस्काउंट व्यवस्था और e-pharmacy का बढ़ता प्रभाव इसका प्रमुख कारण है। संगठन के सभी सदस्यों ने एक मत होकर  सरकार से इस व्यवस्था पर सख्त कानून बनाने की मांग की, लेकिन बंदी को इसका उचित समाधान नहीं माना । बैठक में नकली एवं duplicate दवाओं के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की गई । वक्ताओं ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नकली दवाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाना आवश्यक है ।
संगठन ने कहा कि CDFUP के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की समस्त दवा दुकानें 20 मई 2026 को पूर्ण रूप से खुली रहेंगी । महामन्त्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा व्यवसाय आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आता है । हमारे द्वारा  दी जाने वाली सेवाएं जन स्वास्थ्य हित में है । उन्होंने कहा कि एकदिवसीय बंद से इसका जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए, हमारा सभी केमिस्ट बंधुओ से अनुरोध है कि एकदिवसीय राष्ट्रीय व्यापी बंद का पूर्ण रूप से विरोध करते हुए अपनी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करें।
बैठक में अध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल, महामंत्री अजय श्रीवास्तव्, कृष्णा माथुर, अंबरीश शुक्ला, सुजीत श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, कमलेश मिश्र, फिरोज अहमद, तरुण  त्रिपाठी, अजय अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, शिव चरण अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, राजेन्द्र पाण्डेय, विजय नाथ दुबे, गौरव गुप्ता, विनय, विजय अग्रवाल, नसीम, इकबाल अहमद सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे