Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...दबंगों ने की पूर्व प्रधान की पीट-पीट कर हत्या

अखिलेश्वर तिवारी /आदेश तिवारी 
 जनपद बलरामपुर में थाना सादुल्लाहनगर के अंतर्गत ग्राम परसरामपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार पहिया  सवार दर्जनों हमलावरों ने गांव पर धावा बोल दिया। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज बहादुर यादव उर्फ बब्बन यादव (57) की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
क्या है पूरा मामला 

​ सूत्रों द्वारा 14 मई को मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ें 12 मई को हुई एक कहासुनी से जुड़ी हैं। परसरामपुर निवासी जयकरन (पेटबली) के घर लड़के की शादी थी। बारात रवानगी के समय जय करन के रिश्तेदारों और गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय गांव के बड़े-बुजुर्गों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था और दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उसी रंजिश को पालते हुए गांव के ही कुछ लोगों ने बाहरी 'भाड़े के गुंडों' को बुलाया था। 
गुरुवार सुबह करीब 9 बजे स्कार्पियो में सवार होकर आए करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडे, लोहे की चेन और रॉड से लैस होकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। गांव में शोर-शराबा और मारपीट देखकर पूर्व प्रधान तेज बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश करने लगे। तभी हमलावरों ने उन पर लोहे की रॉड और डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया। उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उन्हें गोंडा रेफर किया गया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व प्रधान के पीछे छूटा भरा पूरा परिवार 

पूर्व प्रधान मृतक तेज बहादुर यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु से पत्नी सुशीला देवी, पुत्र कल्पनाथ (19), सत्येंद्र नाथ (15), उपेंद्र नाथ (13), आलोक यादव (22) और पुत्रियां रेनू (18), मीनू (16) व 4 वर्षीय मासूम दिव्यांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों में इस कायराना हमले को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। 

मुकदमा दर्ज शीघ्र होगी गिरफ्तारी 

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । तहरीर में 6 लोगों को नामजद किया गया है जिनके गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है । लाश को पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेज दिया गया है, तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे