Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती

 अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर में शनिवार को हिंदूवा सूर्य महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से भव्य समारोह आयोजित किया गया । महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में सीबीएसई हाई स्कूल के टॉप टेन मेधावियों का विशेष सम्मान किया गया। स्कूल परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ यह आयोजन युवाओं में वीरता की भावना जगाने वाला रहा।
9 मई को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी विशाल पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "महाराणा प्रताप जैसे वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में अव्वल आएं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दें।" इस अवसर पर स्कूल के 96 होनहारों को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) से प्राप्त गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। वहीं, 485 अन्य विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक आदिशक्ति पीठ देवीपाटन के पीठाधीश्वर पूज्य मिथलेश नाथ योगी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा, "ये मेधावी हमारे भविष्य के चंद्रगुप्त हैं। कड़ी मेहनत से वे निश्चित रूप से ऊंचाइयों को छुएंगे।" उनके उद्बोधन से उपस्थित अभिभावक और शिक्षक भावुक हो उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डी.पी. सिंह ने मेधावियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, "एसओएफ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान परीक्षाएं आयोजित करती है। हमारे विद्यार्थी लगातार इनमें सफल हो रहे हैं, जो गर्व का विषय है।" उन्होंने शेष छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया । विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित जनों को बधाई दी तथा आने वाले समय में और भी सराहनीय प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक के अलावा शिक्षक, अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल शैक्षिक उत्सव बना, बल्कि महाराणा प्रताप के पराक्रम को जीवंत करने वाला भी सिद्ध हुआ। वहीं पिछले वर्ष अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा मुफ्त में उनके कक्षाओं की किताबें वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे