Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...लीकेज की समस्या से मोहल्ले में जल भराव

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर मे जल जीवन मिशन द्वारा कराए गए कार्यों में लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही हैं । मानक विहीन कार्य के कारण गांव हो या शहर पानी का प्रवाह होते ही लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है । 
ताजा मामला आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मोहल्ला खलवा उत्तरी वार्ड संख्या 12 का है, जहां पर डाक्टर विजय विष्णु त्रिपाठी के घर के पास जल रिसाव के कारण मोहल्ले में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ है और पानी सप्लाई शुरू होते ही लिकेज की समस्या आने लगी है । लोगों की मांग है कि मानक विहीन कार्य की जांच कराकर कार्यदाई संस्था के वरुद्ध कार्यवाही की जाए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे