Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विश्व रेडग्रास दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाखा बलरामपुर द्वारा जनसेवा एवं मानवता के उ‌द्देश्य को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर एवं जिला कारागार बलरामपुर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
8 मई को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला कारागार में आयोजित मेडिकल कैंप के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा 200 से अधिक बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बंदियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, सदस्य सरदार प्रितपाल सिंह, आजीवन सदस्य आलोक अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, जेल चिकित्सक, जेल अधीक्षक मुकेश कुमार, जेलर सोनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं रेड क्रॉस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे