Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल के हॉकी कोच को किया गया सम्मानित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज की हॉकी कोच एवं स्पोर्ट इंचार्ज रश्मि सिंह को राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करनें पर सम्मानित किया गया। 
14 मई को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज बलरामपुर की हॉकी कोच रश्मि सिंह को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एमपी तिवारी व उप प्रधानाचार्या] उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राइजिंग एंजल सोसाइटी एवं रेडियो सिटी गोरखपुर भेजा गया। राइजिंग एंजल सोसाइटी एवं रेडियो सिटी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उन हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर बलरामपुर की खेल सचिव एवं राष्ट्रीय स्तर की हॉकी अंपायर रश्मि सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रश्मि सिंह ने अपनी प्रतिभाएं मेहनत एवं खेल के प्रति समर्पण से बलरामपुर जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम टंडन कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सत्या पांडे पूर्व महापौर गोरखपुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु में भी खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त करनें पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एमपी तिवारी ने हॉकी कोच रश्मि सिंह को अंगवस्त्र देकर व मैडल पहनाकर इनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक, उप प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय की हॉकी कोच एवं बलरामपुर हॉकी सचिव रश्मि सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही और भी निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस सफलता से विद्यालय में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना हुआ है। निस्संदेह, यह उपलब्धि विद्यालय के खेल क्षेत्र में बढ़ते कदमों का प्रतीक है और आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे