Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अवैध रूप से संचालित गया प्रसाद लोकई राम स्कूल वाहन को किया गया सीज


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के नतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को बिना अवैध रूप से संचालित किए जा रहे दो स्कूल वाहनों को सीज किया गया । 
14 मई को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान गया प्रसाद लोकई राम विद्यालय सायपुर इटई उतरौला का बिना पंजीयन संचालित स्कूल बस सीज किया गया । एआरटीओ ने बताया कि स्कूल बसों के विरुद्ध चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 02 स्कूली वाहन को सीज किया गया जिसमे एक विना पंजीयन की तथा दूसरी नूरुल हसन इंटर कॉलेज में संचालित बीमा परमिट एवं फिटनेस फेल पाए जाने पर स्कूल वाहन को सीज किया गया । इसके अतिरिक्त दो ओवरलोड वाहन को सीज किया गया तथा मॉडिफाइड साइलेंसर, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य अभियोग में कुल 47 वाहनो का MV Act में चालान कर  175000 रुपए (  एक लाख पचहत्तर हजार रुपए ) की शास्ति अधिरोपित की गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे