अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। दिल्ली के लाल किला मैदान पर 24 मई की शाम आयोजित होने वाले जनजातीय संस्कृति समागम कार्यक्रम में बलरामपुर प्रभाग के मंत्री सचिन जी की अगुवाई में लगभग 2000 जनजातीय परिवार के लोग सम्मिलित होंगे । अलग-अलग स्थानों से बस द्वारा टोली रवाना हो चुकी है । एमएलके पीजी कॉलेज गेट से होकर गुजरने वाली टोलियों का महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास के अध्यक्ष एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन व उनकी टीम द्वारा शनिवार शाम स्वागत अभिनंदन किया गया ।
विभाग मंत्री सचिन ने 23 मई को बताया कि आदिवासी जनजातीय परिवारों के संस्कृति व सम्मान की रक्षा हेतु दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 में को जनजातीय संस्कृति समागम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम सायंकाल 6:00 बजे से शुरू होगा । संस्कृति समागम कार्यक्रम पूरी रात चलेगा । कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र सरकार में गृहमंत्री अमित शाह करेंगे । यह कार्यक्रम बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम भगत तथा महामंत्री योगेश पोपट कर रहे हैं । कार्यक्रम में देशभर से 5 लाख से अधिक जनजातीय आदिवासी समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे । देश में निवास करने वाले 700 आदिवासी जातियों में लगभग 600 जातियों के लोग अपने अलग-अलग पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे । देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले टीमों के लिए दिल्ली में अलग-अलग पांच स्थान में निर्धारित किए गए हैं, जहां पर क्षेत्रवार लोग एकत्रित होंगे । 24 मई के शाम 4:00 बजे पांचो स्थानों से एक साथ रोड शो शुरू किया जाएगा, जो दिल्ली के प्रमुख मार्गो से होता हुआ लाल किला मैदान पर आकर एकत्रित होगा । लाल किला मैदान पर ही मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जनजातीय संस्कृति समागम कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल 6:00 बजे किया जाएगा । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी परिवारों का ईसाई मिशनरियों द्वारा किए जा रहे धर्मांतरण को रोकना तथा धर्मांतरित हो चुके परिवारों की घर वापसी करना है । कार्यक्रम के माध्यम से मांग की जाएगी ऐसे परिवार जो धर्मांतरित हो चुके हैं उनकी सारी सरकारी सुविधा रोक दी जाए उनका आल हिस्ट्री कारण किया जाए अवधी उन्हें सुविधाएं लेनी है तो घर वापसी करना अनिवार्य होगा । साथ ही उन मिशनरियों पर भी अंकुश लगाया जाए, जो भोले भाले लोगों की गरीबी व मजबूरी का फायदा उठाकर विभिन्न तरह से लालच देकर धर्मांतरण करा रहे हैं । उन्होंने बताया कि बलरामपुर प्रभाग से लगभग 2000 की संख्या में थारू जनजातीय परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । दिल्ली जा रहे सभी लोगों का एमएलके पीजी कॉलेज गेट पर स्वागत अभिनंदन किया गया । इस दौरान वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास संचालन समिति के संरक्षक एम एल के पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडेय, अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के साथ कोषाध्यक्ष मंगल बाबू, उपाध्यक्ष कुंवर जय सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रचार प्रमुख अखिलेश्वर तिवारी व वेद प्रकाश मिश्रा सहित अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे । दिल्ली जाने वाली टीम मे राम सुंदर थारू राम चरन थारू डॉ मदन, सीमा चौधरी व संजू, माया चौधरी,मंजू चौधरी, दुर्गावती सीता देवी व माला देवी सहित 72 महिला पुरुष मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ