अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 21 मई को एमएलके पीजी कालेज ऑडिटोरियम हॉल में वाणिज्य विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात केक कटिंग, रंगारंग डांस प्रस्तुति, मनोरंजक गेम, पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण त्रिपाठी द्वारा किया गया। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पी. एन. पाठक, डॉ. के. पी. मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में सम्मिलित छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से अक्षय दीप मिश्रा, निकिता मानसी, सालिहा, राशी, नित्या, अजय, खुशबू, महक, मेहरून, ईशा योगी, अर्चना, शगुन, कुसुम, निशिता, अंजू, रजनी रेड्डी, रितिका, मिस्टी, सलोनी, शगुन, पायल, सलमान शाह, अमित शुक्ला, हर्ष, मोनू, आशीष, अखिल कुमार, आनंद कुमार, गौतम, अबरार एवं रंजीत शामिल थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी छात्र-छात्राएं एवं विभाग के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ