अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में एकता और अनुशासन के मूलमंत्र के साथ 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालय में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया । 20 से 29 मई के मध्य चलने वाले इस शिविर में कैडेटों को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जायेग।
बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने 21 मई को बताया कि इस कैम्प में बटालियन के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लगभग 573 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैम्प के पहले दिन 20 मई को सभी कैडेटों का रजिस्ट्रेशन और टोली वितरण किया गया। कैडेटों के रूम अलॉटमेंट के साथ ही उनके जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें कैम्प एरिया में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे भी अवगत कराया गया। द्वितीय दिन 21 मई की सुबह कैम्प की शुरुआत योगाभ्यास और पी टी ड्रिल से हुआ। इस दौरान कैडेटों को कैडेटों को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने पी टी ड्रिल के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक व्यायाम, जिसमें दौड़ना, सहनशक्ति प्रशिक्षण और शक्ति निर्माण गतिविधियां शामिल हैं।कैडेटों में अनुशासन, आज्ञापालन, आत्मविश्वास, और टीम भावना विकसित करना है। यह उन्हें शारीरिक रूप से सतर्क और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक और कुशल नेतृत्वकर्ता बन सकें। इसके बाद नियमित क्लास का संचालन किया गया । इस दौरान बटालियन के एन सी सी अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ