अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विकासखंड सदर बलरामपुर मंडल देहात 71 क्षेत्र के अंतर्गत बुध नगर बाजार में ज्येष्ठ मास के चौथे बड़ा मंगल अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
26 मई को बुद्ध नगर बाजार में ज्येष्ठ माह के चौथे तथा पुरुषोत्तम माह के द्वितीय बड़े मंगल के शुभ अवसर पर राजित राम कश्यप कॉम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया । भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंडित भानु तिवारी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर वर्ष बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है । भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप मे सदर विधायक पलटू राम ने बजरंगबली का पूजन अर्चन करने के उपरांत प्रसाद वितरण करके भंडारे का शुभारंभ किया । भंडारे के आयोजक बूथ अध्यक्ष सीताराम कश्यप मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाठक, मंडल उपाध्यक्ष आकाश पांडेय, मंडल मंत्री डाक्टर स्वामीनाथ कश्यप, मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंडल मंत्री राम किशुन चौधरी, मंडल कार्य समिति सदस्य अर्जुन प्रसाद शुक्ला, मंडल कार्य समिति सदस्य लक्ष्मीकांत दुबे, कार्य समिति सदस्य विष्णु सोनकर, कार्य समिति सदस्य रोशन कुमार सोनी, बूथ अध्यक्ष विशाल तिवारी, बूथ अध्यक्ष दीना नाथ मौर्या, डाक्टर अजीजुल अंसारी, पप्पू मौर्य, राम कुमार बर्मा, कमलेश वर्मा, सुमित कश्यप, सुनील सोनकर, अभिषेक कश्यप, वीरू तिवारी व चिज्जु कश्यप, सहित तमाम कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ