अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको की ओर से बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार - प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला निर्माण सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
15 अप्रैल को कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी जिलाध्यक्ष भाजपा रवि मिश्र ने किया। उपस्थित एन सी सी कैडेटों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि देश की आधी आबादी को शासन और नीति निर्धारण में उचित प्रतिनिधित्व देकर लैंगिक समानता सुनिश्चित करना। उन्होंने कहा कि महिलाओं की निर्णय लेने की भूमिका पर समाज की मानसिकता को बदलना और उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं में लाना।
भारतीय लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाना। महिलाओं को संघर्ष से ऊपर उठाकर नेतृत्व की भूमिका तक पहुंचाना। प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संवैधानिक संशोधन) का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करके राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यह कानून नीति निर्माण और निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर, समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और "महिला-नेतृत्व विकास" को स्थापित करने का प्रयास करता है। मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह व सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं, एन सी सी कैडेटों व एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा नारी शक्ति पद यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ महाविद्यालय परिसर में समपन्न हुई। महाविद्यालय स्टेच्यू हाल के पास नारी शक्ति दीवार एवं मानव श्रृंखला बनाया गया। इस अवसर पर प्रो0 वीणा सिंह,प्रो0 रेखा विश्वकर्मा, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका सिंह,डॉ रमेश शुक्ल, डॉ जितेन्द्र कुमार, एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान, भाजपा महामंत्री वरुण सिंह सहित भाजपा महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ