Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विधानसभा संगोष्ठी में शामिल हुए पूर्व सांसद


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में उतरौला विधानसभा क्षेत्र के शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इमिलिया बनघुसरा में डॉ भीमराव अम्बेडर सम्मान अभियान 2026 के तहत विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्टी का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने ऊंच नीच का भेदभाव मिटाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया था। बाबा साहब के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता है। 
पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने हमेंशा समाज में उपेक्षित लोगों की आवाज को उठाने का काम किया। संविधान में उन्होंने सबको बराबरी का दर्जा दिलाया, जिससे अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति मुख्य धारा से जुड़ सका। कहा कि बाबा साहब ने एक सशक्त और समृद्ध भारत का सपना देखा था, जिसे आज की भाजपा सरकार पूरा कर रही है। विपक्षियों ने बाबा साहब के नाम पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। जब पीएम मोदी ने सत्ता संभाली तो उन्होंने बाबा साहब की जन्मस्थली व कर्मस्थली को एक तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। जिसे आज पूरा विश्व अपना प्रेरणा स्थल मान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब ने जो विकसित भारत का सपना देखा था उसे केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। बगैर भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलायी जा रही हैं। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने भी बाबा साहब आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला, साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद का पूरी टीम के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्त, जिला महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय, सियाराम सरोज, गन्ना चेयरमैन तोताराम वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, फणीन्द्र गुप्ता, संदीप कुमार, विष्णु गुप्त, अनिल कुमार, ब्रम्हानंद मौर्य, जिलेदार पाण्डेय, सीबी माथुर, रमेश जायसवाल, रामचंद्र वर्मा, आनंद त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे