Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...वनस्पति विज्ञान विभाग में कैरियर काउंसलिंग व्याख्यान का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में शनिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय की अध्यक्षता, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय की मौजूदगी एवं विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में वनस्पति विज्ञान में कैरियर के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता गिरजेश कुमार दूबे, असिस्टेंट कमिश्नर (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) थे तथा विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता खान यासमीन मौजूद रहे ।
18 अप्रैल को वनस्पति विज्ञान विभाग एम एल के पीजी कॉलेज, बलरामपुर एवं कैरियर काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में “वनस्पति विज्ञान में कैरियर के अवसर” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस आयोजन ने छात्र छात्राओं को वनस्पति विज्ञान, में कैरियर की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें अपने भविष्य के मार्ग का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का ये कार्यक्रम निश्चित ही छात्रों के लिए प्रेरणादायक होगा तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गिरजेश कुमार दूबे, असिस्टेंट कमिश्नर (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) और खान यासमीन सीएसआईआर जेआरएफ थे, जिन्होंने अपने अनुभवों और विशेषज्ञता से समृद्ध जानकारी साझा की। श्री दूबे जी ने प्रशासनिक सेवा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समय प्रबंधन और ईमानदारी से हम बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।
 खान यासमीन ने नेट की परीक्षा के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कैसे समय प्रबंधन से नेट जेआरएफ को उत्तीर्ण किया जा सकता है वनस्पति विज्ञान के साथ साथ बायो केमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी व अन्य विषयों की पढ़ाई करना भी आवश्यक होता है। नेट जेआरएफ के माध्यम से आईएएस और पीसीएस जैसी परीक्षाएं भी पास की जा सकती हैं । 
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वनस्पति विज्ञान, में कैरियर के विकल्पों के बारे में बताया गया, तथा विभिन्न अवसरों का उल्लेख किया गया। दोनों वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें । अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । 
प्राचार्य प्रो जे पी पांडेय ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम ने छात्र छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा प्रदान की है, जिसमें उन्हें वनस्पति विज्ञान में अपने करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हुई । इस तरह के प्रेरणादायक व्याख्यान न केवल छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि उन्हें अपनी शैक्षिक यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए डॉ. मो० अकमल ने, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख, ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और छात्र छात्राओं को इस दिशा में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के आयोजन में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. रिषी रंजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने भी इस अद्भुत अवसर का भरपूर लाभ उठाया और कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिससे उनके दिमाग में चल रहे विचारों को स्पष्ट किया जा सका। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव महेंद्र सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में राहुल यादव, राहुल कुमार, व विभाग के अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे