Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...कपड़ा व्यवसायी ने प्राथमिक विद्यालय में किया बच्चों का उत्साह वर्धन


जनपद बलरामपुर के प्रतिष्ठित कपड़ा उद्योग में अग्नि भूमिका निभाने वाले व्यवसाय दर्शन लाल गुलाटी ने शुक्रवार को अपने सगे संबंधियों के साथ प्राथमिक विद्यालय कुकुर भुकवा में पहुंचकर वहां के नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।

17 अप्रैल को विकासखंड बलरामपुर सदर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुकुर भुकवा, शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दर्शन लाल गुलाटी ने अपने पुत्रवधु एवं बेटी के साथ उपस्थित होकर विशेष सामुदायिक भागीदारी भोजन कराया । उन्होंने बच्चों के बीच रहकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा शिक्षा व प्रगति के कुछ टिप्स भी दिए । इस दौरान एआरपी अखिलेश कुमार शुक्ला द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। उन्होंने सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उत्साहवर्धन के लिए शुभकामनाएं दीं । बताते चलें कि दर्शन लाल गुलाटी का कपड़ा व्यवसाय बलरामपुर नगर से प्रारंभ होकर आज जीसीएस ब्रांड के नाम से देवीपाटन मंडल तथा देश की राजधानी दिल्ली तक फैल चुका है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे