Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...प्रेमिका ने ही करवा दी प्रेमी की हत्या, रोड एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में बलरामपुर पुलिस ने थाना महराजगंज तराई क्षेत्रान्तर्गत हत्या की घटना को सड़क दुर्घटना का रुप देने वाले 04 अभियुक्तों को मंगलवार को गिरफ्तार कर घटना स्थल से मृतक के मोबाइल का टूटा हुआ पार्ट व अभियुक्ता की माला तथा मोटरसाइकिल बरामद किया है ।

प्लान के तहत हत्या के बाद सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 14 अप्रैल को बताया कि प्रमोद पुत्र गिरवर निवासी ग्राम रमवापुर थाना तुलसीपुर बलरामपुर द्वारा अपने भाई मनोज व पड़ोसी दीपचंद उर्फ छोटू की 13 अप्रैल 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के सम्बन्ध में थाना महराजगंज तराई पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई, जिसके आधार पर थाना महराजगंज तराई पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गयी। उन्होंने बताया कि विवेचना में संकलित साक्ष्यों व सीडीआर के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि घटना सड़क दुर्घटना नहीं है बल्कि हत्या कर सड़क के किनारे फेक दिया गया है।

24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

 घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु परिस्थिति जन्य साक्ष्य व सीडीआर से प्रकाश में आये अभियुक्तों अनिल कुमार पुत्र रामकुमार, खुशबू वर्मा पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम मध्यनगर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर, अजय कुमार पुत्र नन्द कुमार वर्मा, संतोष कुमार पुत्र सालिकराम वर्मा निवासी ग्राम जय सिंह डीह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को ग्राम जय सिंह डीह थाना तुलसीपुर से गिरफ्तार किया गया । साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा में हत्या की धारा बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया । 

प्रेम में ब्लैकमेलिंग के कारण हुई हत्या

घटना के संबंध में अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्ता खुशबू बता रही है कि मृतक छोटू उर्फ दीपचंद के मध्य खुशबू की शादी के पूर्व से प्रेम प्रसंग था । शादी के बाद भी खुशबू से बात होती थी, जिस कारण खुशबू के घर में तनाव रहता था । छोटू के पास अभियुक्ता खुशबू की कुछ पुरानी फोटो थी, जिस कारण छोटू आये दिन खुशबू के ऊपर दबाव बनाता था । इसी सब को लेकर खुशबू ने अपने पति व भाई व चचेरे भाई के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का योजना बनायी थी ।

योजना बनाकर फिल्मी अंदज में की गई हत्या 

 योजना के तहत उसे अपने गांव के बाहर बुलाया था और अपने पति व भाई के साथ मिलकर छोटू व उसके दोस्त मनोज को वहीं गांव के बाहर मार दिया था, उसके बाद अभियुक्त के भाई अजय कुमार ने अपने चचेरे भाई संतोष के मदद से दोनो के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया था । उनकी मोटर साइकिल वहीं छोड़ दी थी, जिससे यह प्रतीत हो कि दोनों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना महराजगंज  तराई पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, उ0नि0 राममोहन सिंह, उ0नि0 आदित्य कुमार व प्रभारी एसओजी टीम उ0नि0 राणा प्रताप सिंह, प्रभारी सर्विलांस टीम उ0न0 अखिलेश पाण्डेय, हे0का0 तेरस राम यादव, हे0का0 पवन पटेल तथा सर्विलांस टीम के का0 प्रशांत शर्मा, का0 नीरज कुमार, का0 आशीष कुमार राज, का0 विशाल द्विवेदी, का0 अश्वनी सिंह, का0 दिलीप गुप्ता, का0 अखिलेश कुमार, का0 अंकित वर्मा, का0 शिवसागर का0 श्याम जी व महिला का0 श्वेता मद्धेशिया शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे