अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में मंगलवार को डॉ0 भीमराव आम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी । विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।
14 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘डॉ भीमराव आम्बेडकर‘‘ की जयंती मनायी गयी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ एमपी तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय एवं राघवेन्द्र त्रिपाठी ने डॉ भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को ‘‘समानता दिवस ‘‘ और ‘‘ज्ञान दिवस‘‘ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। डॉ भीमराव आम्बेडकर दलितों के महान नेता थे। उन्होनें अपना पूरा जीवन दलित उत्थान के लिए लगा दिया। बाबासाहेब के नाम से मशहूर आम्बेडकर भारत के संविधान निर्माता थे। वे एक महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, आर्थिक विशेषज्ञ, बहुभाषी वक्ता, संपादक व पत्रकार थे । डॉ आम्बेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्धता के लिए जाने जाते है और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। जयंती अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कला एवं भाशण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कला के अन्तर्गत मेधावी, मरियम, नितिका, आरोही, साहू, सिफा, अयान, अराध्या, श्रद्धा, अदिती, शिवांस, अंशुमान, मानवी, लवन्या, अनन्या, उपासना, आलिया, आस्था, साहवी, प्राख्या, मानवी, कौशिकी, अविशी, दिव्यांस, आदित्य, दक्षेस, प्रशान्त, आस्था आदि ने ‘‘डॉ भीमराव आम्बेडकर‘‘ पर हिंदी एवं अंग्रेजी में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। इसी क्रम में भाशण प्रतियोगिता में आस्था, मिश्ठी, मेधावी, मरियम, लवन्या, सिफा, शिवांस, श्रृश्टि, आव्या, यशवी, प्रथमेंश ने डॉ भीमरात आम्बेडकर जी के बारे मे विस्तृत वर्णन किया। अंत में प्रबन्ध निदेशक नें कला एवं भाषण प्रतियोगिता को देखकर समस्त छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक उर्वशी शुक्ला, किरन मिश्रा, आयुशी सिंह, उमा तिवारी, डीपी यादव, संदीप यादव, एके तिवारी, अशोक शुक्ला,, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें ‘‘डॉ भीमराव आम्बेडकर‘‘ की जयंती को उत्साह पूर्वक मनाया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ