अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के बीसीएम केमिकल डिविजन में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया गया । सेफ्टी ऑफिसर संजीवकुमार मिश्र ने विभिन्न प्रकार के अग्निकांड से बचाव के लिए अलग-अलग तरीके बताए । उन्होंने अग्निकांड में प्रभावित लोगों को प्रदान किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के साथ जीवनोपयोगी तरीकों पर प्रकाश डाला । साथ ही कुछ उपयोगी अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन करके भी दिखया ।
सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार मिश्र ने 14 अप्रैल को बताया कि अग्निशमन सेवा दिवस (Fire Service Day) भारत में हर साल 14 अप्रैल को 1944 की मुंबई बंदरगाह त्रासदी (विक्टोरिया डॉक विस्फोट) में शहीद हुए अग्निशामकों की याद में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आग से बचाव, सुरक्षा जागरूकता और अग्निशमन सेवाओं के प्रति सम्मान व सतर्कता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई अग्निशामक शहीद हुए थे। आज के दिन हम उन शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आम जनता और उद्योगों को अग्नि सुरक्षा, रोकथाम और आपातकालीन उपायों के बारे में जागरूक करते हैं ।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) के मार्गदर्शन में, देश भर में 14-20 अप्रैल तक 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' मनाया जाता है, जिसमें मॉक ड्रिल, कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान आयोजित होते हैं। यह दिवस अग्नि सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है और जान-माल की हानि को कम करने के लिए निवारक उपायों पर जोर देता है । भारत में 14 अप्रैल 2026 पर, "सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज - अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ कुछ उपयोगी अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन करके भी दिखया । इस अवसर पर मिल के महा प्रबंधक संजय कुमार मिश्र, उप महाप्रबंधक उत्पादन अतुल वर्मा, प्रबंधक उत्पादन प्रदुम्न वर्मा, सहायक प्रबंधक उत्पादन अंकुर मिश्रा, सीनियर प्रबंधक मैकेनिकल अमरजीत प्रसाद, चीफ मैनेजर वीरेंद्र कुमार वर्मा, सीनियर डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग अनीश कुमार शर्मा, उप प्रबंधक विद्युत मदन पाल सिंह, विद्युत अभियंता पीयूष सिंह, वरिष्ठ समय पालक राम मोहन सिंह, प्रबंधक इस्टूमेंट एसएस नेगी, प्रबंधक सीपीयू चंद्रशेखर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी दिनेश तिवारी, फायरमैन लोकेन्द्र सिंह, एपी तिवारी, कृष्णा राम गुप्ता, अनिकेत सिंह, गजेन्द्र व सुनील सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ