Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सपा कार्यालय पर मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गैसड़ी विधायक राकेश यादव यादव ने की ।

14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है और उसी के आधार पर देश संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है और अपने तरीके से शासन चलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया ।जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा साधन बताया था। उन्होंने जोर दिया कि जब तक समाज का हर वर्ग शिक्षित नहीं होगा, तब तक वास्तविक समानता और प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया ।जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में डॉ. अंबेडकर के विचारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश संविधान के सिद्धांतों के बजाय "बुलडोजर नीति" से चलाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने सभी से डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला, पूर्व विधायक जगराम पासवान, ओंकार नाथ पटेल, परशुराम वर्मा, प्रेम यादव, प्रमोद यादव, विजय मौर्य व दुर्गेश दुबे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे