Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में रविवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया ।
19 अप्रैल को वनस्पति विज्ञान विभाग एमएलके पीजी कॉलेज में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय के निर्देशन तथा विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श करना था, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन ने अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए बैठक में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच समन्वय विद्यार्थियों की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा सभी से निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन, विभागीय गतिविधियों एवं उनकी व्यक्तिगत प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर अभिभावकों से विचार-विमर्श कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए। विभाग के शिक्षकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि शिक्षा में सुधार हेतु वे अपने विचार निःसंकोच प्रस्तुत करें। बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद हुआ, जिससे विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कृष्ण गोपाल शुक्ल अभिभावक प्रिंसी शुक्ला ने महाविद्यालय एवं विभाग के सकारात्मक वातावरण तथा शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। वहीं विशाल श्रीवास्तव एवं अभिभावक आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अपने सुझाव साझा किए और विभाग के शिक्षकों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में विभाग के शिक्षक डॉ० वीर प्रताप सिंह ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक-अभिभावक संबंधों की और अधिक सुदृढ़ता की कामना की। इस अवसर पर विभाग के डॉ० मोहम्मद अकमल, डॉ० शिव महेन्द्र सिंह व राहुल यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे