Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में कला प्रतियोगिता

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं नें बढ-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
18 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या/उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कला प्रतियोगिता का मुख्य विशय मदर डे रहा। इस प्रतियोगिता में कक्षा-1 से कक्षा-8 के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्रों के जरिए मां के त्याग, स्नेह और महत्व को अत्यंत आकर्शक ढंग से प्रस्तुत किया।  कला प्रतियोगिता में उत्कृश्ट कला प्रदर्शन में कक्षा-1 से आराध्या प्रथम, सानवी द्वितीय, रूद्र प्रताप ने तृतीय स्थान, कक्षा-2 से श्रद्धा प्रथम, फौजिया द्वितीय, अनुश्का ने तृतीय स्थान, कक्षा-3 हलाता प्रथम, काव्या द्धितीय, अभीश्ट ने तृतीय स्थान, कक्षा-4 से साक्षी प्रथम, उमूल द्वितीय, आशुतोश ने तृतीय स्थान, कक्षा-5 से एस0के0 सौर्य प्रथम, अमन द्वितीय, सोमनाथ ने तृतीय स्थान, कक्षा-6 अ में मेधावी प्रथम, वेदांसी द्वितीय, अभिराज ने तृतीय स्थान, कक्षा-6 ब में दक्षेस प्रथम, अनन्या द्वितीय, तनय ने तृतीय स्थान, कक्षा-7 में आलिया प्रथम, वर्णित द्वितीय, श्रद्धा ने तृतीय स्थान, कक्षा-8 से रिद्धी प्रथम, आदिती द्वितीय तथा काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था। साथ ही शिक्षकगण ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन हर्शोल्लास के साथ हुआ ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य सहित नेहा श्रीवास्तव, रेसू तिवारी, उमा तिवारी, उर्वशी शुक्ला, लता श्रीवास्तव, मोहनी जायसवाल, किरन मिश्रा, ए0के0 तिवारी, रूबी त्रिपाठी, मो0 समीर, टी0एन0 शुक्ला, कुंवर सिंह, अभिशेक जायसवाल, एल0पी0 पाण्डेय, उमेंश तिवारी, आदि अध्यापक अध्यापिकायें उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे