Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सीमावर्ती चौकी पर सौर ऊर्जा संयंत्रों का लोकार्पण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के सीमा चौकी खांगरा नाका, गाधेलनाका एवं बरहवां नाका में 25 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों का लोकार्पण एवं स्थापना कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक सीमा चौकी खंगरा नाका में संपन्न हुआ।
23 अप्रैल को नौवीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत सीमा चौकी खांगरा नाका, गाधेलनाका एवं बरहवांनाका में 25 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों का लोकार्पण एवं स्थापना कार्यक्रम सफलतापूर्वक सीमा चौकी खंगरा नाका में संपन्न हुआ। यह स्थापना कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट, नौवीं वाहिनी की उपस्थिति में की गई। कार्यक्रम में टाटा पावर रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड लिमिटेड के प्रमुख अधिकारियों मनोज गुप्ता (सीईओ), सुगाता मुखर्जी (ऑपरेशन हेड), शरद तिवारी (टेक्निकल हेड) एवं हेमंत कुमार (उप कमांडेंट)  नौवीं वाहिनी सहित अन्य अधिकारी एवं बल के जवान उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर सौर ऊर्जा संयंत्रों का लोकार्पण किया गया । साथ ही इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से सीमावर्ती चौकियों पर निर्बाध एवं स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे संचालनात्मक कार्यों में सुगमता आएगी । यह पहल पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा हरित ऊर्जा के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों एवं स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडे ने बताया कि यह पहल न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सतत विकास एवं पर्यावरण संतुलन को भी प्रोत्साहित करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे