Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी ने आयोजित किया पशु चिकित्सा शिविर

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को इंडो नेपाल सीमावर्ती चौकी भोरीसाल के अंतर्गत गांव भूसर पुरई में निवास करने वाले ग्रामीणों के पशुओं के इलाज हेतु निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
24 अप्रैल को संजय कुमार कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी बलरामपुर के निर्देशन में नगारिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत सीमा चौकी भोरीसाल के अंतर्गत गांव भूसर पुरई म 50वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के " जी" समवाय डिउहरवा के अंतर्गत सीमा चौकी भोरीसाल के ग्राम भूसर पुरई के प्राथमिक विद्यालय में डॉ. चंदन तालुकदार, मुख्य पशु चिकित्सा  अधिकारी ,(एस.जी.) क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर  के उपस्थिति में निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा  शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 22 सीमावर्ती लोगों के 172 जानवरों का  निःशुल्क ईलाज तथा जांच किया गया एवं दवाइयों का वितरण किया गया । 
इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के एएसआई कपिल देव, मुख्य आरती पशु चिकित्सा मुकेश कुमार सैनी तथा ग्राम प्रधान महिनकी देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे