अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत तथा कथित कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी जिला अध्यक्ष मनीष चंद सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने वीर विनय चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। सपा प्रदर्शनकारियों के हाथों में लापता डीजल, लापता गैस सिलेंडर और लापता पेट्रोल लिखे कट-आउट थे, जो प्रशासन के प्रति उनकी नाराजगी दर्शा रहे थे। मार्च के दौरान कालाबाजारी बंद करो और आम जनता को राहत दो जैसे नारे लगाए गए।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीएम (न्यायिक) को सौंपा। ज्ञापन में जिले में ईंधन और गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई, ताकि आम जनता को राहत मिल सके । गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है । अंबेडकर वाहिनी जिला अध्यक्ष मनीष चंद सोनकर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।इस अवसर पर ओंकार पटेल, परशुराम वर्मा, अरविंद चौधरी, संजय यादव, इकबाल जावेद फ्लावर, वसीम खान, राहुल यादव, विनोद यादव, प्रमोद यादव, विनय वर्मा व गणेश प्रसाद यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ