अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के द्वारा सभी फल की दुकानों और तमाम आम जनमानस के बीच 500 जूट बैग का वितरण किया गये ।
वितरण का उद्देश्य पालिथीन को बंद कर सभी के द्वारा जूट या काटन बैग का प्रयोग हो जिससे प्रदूषण नियंत्रण की योजना सफल हो सके। इस महान प्रयास की योजना में बलरामपुर शहर के हर प्रमुख समाचार पत्रों के मीडिया बंधुओं को जूट बैग दिया गया, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के द्वारा समाज को यह संदेश प्रसारित हो कि पृथ्वी को बचाने में समाज की सबसे छोटी और सबसे बड़ी ईकाई का सक्रिय सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डा0 देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी दिवस सिर्फ आज ही नही बल्कि हर दिन है जब तक समाज जागरूक नहीं होता। कार्यक्रम में रोटेरियन मिहिर मेहरोत्रा, रोटेरियन भूपेंद्र सिंह, रोटेरियन रविन्द्र जायसवाल, क्लब सचिव रोटेरियन डॉ सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ मोहम्मद सालिम, रोटेरियन संजय शर्मा, रोटेरियन दिलीप श्रीवास्तव, रोटेरियन फिरोज अहमद , रोटेरियन आनन्द उपमन्यु, रोटेरियन डॉ जुबेर अहमद,शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य रोटेरियन और समाजसेवी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ