अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी द्वारा गुरुवार को निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया ।
23 अप्रैल को नौवीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम रजवापुर में डॉ. चन्दन तालुकदार, पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर की उपस्थिति में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आयोजित शिविर के दौरान कुल 26 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया तथा 83 पशुओं का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित आधुनिक तकनीकों, स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. चन्दन तालुकदार द्वारा विशेष रूप से वर्तमान मौसम में पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों जैसे संक्रमण, त्वचा रोग, बुखार एवं परजीवी जनित रोगों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के रहने के स्थान की स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार उपलब्ध कराने तथा किसी भी असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। शिविर सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इससे न केवल पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, बल्कि पशुपालकों में जागरूकता एवं विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है। यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ