अखिलेश्वर तिवारी / वेद प्रकाश मिश्रा
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 55 वीं अंतर के.वी. ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर ताइक्वांडो अकैडमी जनपद बलरामपुर की खिलाड़ीयों ने केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए ,सचि कश्यप ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता तथा साक्षी सिद्धार्थ 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता बनीं। दोनों खिलाड़ियों का चयन अगले माह बेंगलुरु (कर्नाटक) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
मुख्य प्रशिक्षक ताइक्वांडो जियाउल हशमत ने 25 अप्रैल को बताया कि बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के समस्त खिलाड़ियों में दोनों होनहार महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने पर उत्साहित हैं । दोनों महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ ने केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य एवं खेल प्रशिक्षक तथा खिलाड़ियों को बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ