Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विधायक ने किया नवनिर्मित स्वर्ण जयंती सभागार का लोकार्पण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में सदर विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सदर विधायक पलटू राम बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए । विधायक ने विकासखंड परिसर में नवनिर्मित स्वर्ण जयंती सभागार का लोकार्पण किया ।
25 अप्रैल को विकासखंड बलरामपुर सदर में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर पलटू राम सम्मिलित हुए । उन्होंने विकास खण्ड परिसर में नवनिर्मित भवन( स्वर्ण जयंती सभागार ) का लोकार्पण किया । 
विधायक ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर आरती सोनकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलरामपुर सदर गोविंद सोनकर,भाजपा नेता अपूर्व प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार, सी.डी.पी.ओ संजय सिंह, अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला, प्रधान संघ जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी एवं समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे