अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर दो पहिया मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से आम जनमानस में उससे होने वाले कुप्रभाव की दृष्टिगत ऐसे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान में जनपद में संचालित दो पहिया वाहनों के वर्कशॉप, ऑटोमोबाइल पार्ट्स की दुकानों एवं जनपद के विभिन्न चौराहों पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है यदि किसी भी दो पहिया वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर पाया जाता है, तो ऐसे वाहन एवं मॉडिफाई साइलेंसर विक्रय करने वाले के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान किया जाएगा । साथ ही ऐसी वाहनों पर रुपए 10000 की शास्ति भी अधिरोपित की जायेगी ।आज की मॉडिफाई साइलेंसरों के विरुद्ध किए गए विशेष चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के साथ-साथ उमेश सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ