Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...रेल मंत्री ने पूर्व सांसद को नई रेल लाइन की प्रगति पर पत्र लिख कर दी जानकारी

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णवी ने पूर्व सांसद दद्दन मिश्र को पत्र भेजकर बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, खलीलाबाद नई रेल लाइन निर्माण के प्रगति के बारे में जानकारी दी है। रेल मंत्री ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि नई रेल लाइन परियोजना के लिए लगभग 50 फीसदी भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है। टेंडरिंग की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के कार्यकाल में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिली थी। इसके लिए भारी भरकम बजट भी सरकार ने जारी किया था। पिछले कुछ दिनों पहले पूर्व सांसद श्री मिश्र रेलमंत्री से मिलकर नई रेल लाइन परियोजना की धीमी होने पर असंतोष जताया था। साथ ही कार्य में तेजी लाने और समय से परियोजना को पूरा करने की मांग भी उन्होंने रेल मंत्री से की थी। पूर्व सांसद ने मुलाकात के दौरान यह बात कही थी कि यह रेल लाइन उनके संसदीय क्षेत्र बलरामपुर और श्रावस्ती जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्रावस्ती ही एक मात्र ऐसा जनपद है जहां पर अभी तक एक इंच भी रेलवे लाइन नहीं है। जबकि यह जनपद भगवान गौतम बुद्ध की तीर्थ स्थली है, जहां तमाम पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। श्रावस्ती की कई पीढ़ियों ने रेलगाड़ी को देखा तक नहीं है। उन्होंने इस परियोजना को समय से पूरा करने की मांग की थी। इसी पर रेल मंत्री ने शुक्रवार को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र को पत्र भेजकर प्रगति से अवगत कराया है। जिसमें नई रेल लाइन परियोजना के लिए 50 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने तथा वन भूमि के डायवर्जन की प्रक्रिया को भी पूरा होने की बात कही गई है। पूर्व सांसद ने इसके लिए रेलमंत्री का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे