Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मंडलीय सारंगी वादन कार्यक्रम का शुभारंभ

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय चरण (01-05 मई 2026)  के कार्यक्रम के प्रथम दिन  सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहीपुरवा बहराइच व  अवध बाल शिक्षा निकेतन मिहीपुरवा बहराइच मे सारंगी की टॉप ग्रेड कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी सती जी के सारंगी वादन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सारंगी की धुन पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
1 मई को सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं अवध बाल शिक्षा निकेतन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार गौरी बनर्जी, पंडित किशोर बनर्जी, स्पिक मैके देवीपाटन व बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान व  सर्वोदय के प्रबंधक श्रवण कुमार मधेसिया, अवध बाल शिक्षा निकेतन के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव व कोऑर्डिनेटर मनीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी ने  राग तोड़ी से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद राग शुद्ध सारंग पर पंडित किशोर बनर्जी के साथ तबले पर सारंगी के जुगलबंदी ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त ठुमरी राग खमाज पर आधारित व दादरा में तालबद्ध की मनमोहक प्रस्तुति दी। ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ चौहान ने स्पिक मैके ,भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय व संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के साथ साथ दोनो विद्यालयों के प्रबंध समिति व विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए स्पिक मैके के इस आंदोलन में सहयोग की अपील की । इस अवसर पर आलोक शुक्ल, माण्डवी तिवारी, पुनीत मिश्र, योगेंद्र व मनीष आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे