अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, यूनिट उतरौला में शुक्रवार को मजदूर दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देशन में श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में शुगर एवं पावर यूनिट के 500 से अधिक श्रमिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उनके परिवारजनों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
1 मई को आयोजित मेगा शिविर में श्रमिकों के परिवार के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनका आवश्यक टीकाकरण भी किया गया। टीबी (क्षय रोग) जांच हेतु स्क्रीनिंग की गई तथा इसके लिए एक्स-रे मशीन की भी व्यवस्था की गई। शिविर में श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. प्रतिभा, डॉ. के.के. शुक्ला डॉ सुनील गौड़ एवं नेत्र सहायक सुरेश उपस्थित रहे। दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख (शुगर) श्याम सिंह एवं इकाई प्रमुख (पावर) समीर साबत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग हेड देवेंद्र सिंह यादव, प्रोडक्शन हेड राघवेंद्र श्रीवास्तव, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन से के.पी. सिंह, एचआर विभाग से आशीष दुबे, लीगल हेड अशोक पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, विनोद सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, वैभव सिंह, सुनील यादव एवं प्रभाकर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस सराहनीय पहल की सभी ने प्रशंसा की और इसे श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ