अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विकासखंड सदर बलरामपुर, पचपेड़वा, गैंसड़ी व तुलसीपुर सहित सभी विकासखंडों तथा आसपास के जनपदों में अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर दूरदराज क्षेत्रों के हजारों लोगों ने शुक्रवार को अपने अपने घरों में गायत्री महायज्ञ किया ।
1 मई को घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण और विश्वव्यापी संकट निवारण हेतु हजारों घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ किया गया । ज्ञातव्य है कि गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष बुद्ध पूर्णिमा को एक समय एक साथ करोड़ों घरों में यज्ञ की श्रृंखला 2018 से अनवरत चल रही है ।
तुलसीपुर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जनपद बलरामपुर के प्रभारी गुलाबचंद भारती, प्रदीप गोयल , श्रीमती मंजू जायसवाल लखनऊ से प्रज्ञा जायसवाल, ए .के.त्रिपाठी, बलरामपुर से गायत्री परिवार के ट्रस्टी बिजलेश्वरी कसेरा, डॉ.के. के. राना, रीता जायसवाल, एल. बी. सिंह, अवधेश जायसवाल, अयोध्या से उमेश मिश्रा, गैंसडी से ब्लॉक प्रभारी राधे गोविंद गुप्ता, जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल, माता प्रसाद गुप्ता, सचिन सोनी, गोंडा से कवियत्री ज्योतिमा शुक्ला, सिद्धार्थनगर से सविता सिंह, राणा प्रताप सिंह, नौतनवां से निर्मला, भोला जायसवाल ने यज्ञ किया ।
इटवा से द्वारपाल चौरसिया, पचपेड़वा से गायत्री परिवार पचपेड़वा के ट्रस्टी संजय कुमार जायसवाल, महिला मंडल पचपेड़वा की प्रभारी मीना श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, कृष्ण कुमार पांडे, सीमा अग्रवाल, कृष्णावती जायसवाल, मंजू, मनोज, शशांक, ऋतिक जायसवाल, सुनीता जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता (राजू), आरती जायसवाल, जगदंबा अग्रवाल, माया वर्मा, सरोज जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों ने अपने-अपने घरों मे यज्ञ किया । साथ ही गायत्री मंत्र तथा महा मृत्युंजय मंत्रो से यज्ञ कुंड में आहुतियाँ डालीं और वैश्विक संकट निवारण के लिए प्रार्थना की ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ