अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने विभागीय लापरवाही के आरोप में 14 उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में असफल रहने के कारण की गई है।
इन पर हुई कार्रवाई
जिन उप निरीक्षकों पर कार्रवाई हुई है, उनमें ज्ञानचंद, रामकुमार वर्मा, राजेश गुप्ता, कैलाश प्रसाद, नवनीत सिंह, कौशल किशोर, प्रदीप यादव, अविनाश कुमार सिंह, राहुल सिंह, अर्जुन प्रसाद, अरुण कुमार पाटिल, मूल चंद, शिवेंद्र प्रताप सिंह और वीरेंद्र कुमार पाल शामिल हैं। इन सभी उप निरीक्षकों पर अपने-अपने क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों के खुलासे में अपेक्षित सक्रियता न दिखाने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के इस कदम को पूरे पुलिस विभाग के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि कर्तव्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण तथा घटनाओं के खुलासे में तेजी लाई जाए। एसपी ने चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर गंभीरता बढ़ी है। कार्रवाई के बाद से विभाग में हलचल तेज हो गई है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ